
New Business Idea 2024: देश और दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमे सरकार भी शामिल है और सामान्य लोग भी शामिल है। आज हम आपको पर्यावरण के लिए इको फ्रेंडली एक ऐसे कभी ना बंद होने वाले बिजनेस आइडिया की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको रो मटेरियल बहुत ही कम कीमत पर मिल जाएगा, जिसके माध्यम से आप इको फ्रेंडली पेन बना सकेंगे। अब आपको समझ में आ गया होगा कि, हम इको फ्रेंडली Pen Banane Ka Business आइडिया के बारे में बात कर रहे हैं, जो 2024 का नया बिजनेस आइडिया है।
इको फ्रेंडली पेन बनाने का बिजनेस – ECO Friendly Pen Making Business
इस सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला बिजनेस आइडिया पर काम करने के लिए आपको मकई की भूसी की आवश्यकता होगी, क्योंकि मकई की भूसी के माध्यम से ही ईको फ्रेंडली पेन बनाया जा सकेगा और आप यह समझ सकते हैं कि, मकई की भूसी का अधिकतर कोई भी काम नहीं होता है। कई लोग तो इसे कचरे में फेंक देते हैं।
ऐसे में आपको ईको फ्रेंडली पेन के निर्माण के लिए कच्चा मटेरियल बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। आप कच्चा मटेरियल किसानों से प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि अक्सर किसान ही मकाई की खेती करते हैं।
ऐसे बनती है इको फ्रेंडली पेन
इको फ्रेंडली पेन अर्थात मकई की भूसी की पेन बनाने के लिए सबसे पहले आपको मकई की भूसी लानी है और उसे गीले कपड़े से साफ कर लेना है। इसके बाद आपको हर भूसी को टेबल पर रखकर अपने हाथों से चपटा करना है और इसके बाद आपको कटिंग मशीन का इस्तेमाल करते हुए उसे रेक्टेंगल आकार में काट देना है। इसके पश्चात आपको एक सांचा और एक मेजरिंग टूल को लेना है और उसके ऊपर मकाई की भूसी को अच्छी तरह से लपेट देना है।
इसके बाद जब आप छड़ को हटाते हैं, तब यह सिलैंडरिकल आकार में ढल जाती है, जिसके ऊपर और नीचे की तरफ दोनों सिर खुले हुए होते हैं, जिसमें से एक सर से रिफिल को डाला जाता है। जब तक रिफिल उसमें अच्छी तरह से फिट नहीं हो जाती है तब तक आपको भूसी को कसते रहना होता है और सबसे आखरी में कलम के पिछले साइड को दबा देना होता है, जिससे दूसरा वाला सिरा भी बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़िए: Business Idea: सिर्फ 6000 में शुरू करें चाय पत्ती का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
लगने वाला इन्वेस्टमेंट और होने वाली कमाई
इस कम पैसे में ज्यादा कमाई वाला बिजनेस को शुरू करने में होने वाले इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो आपका शुरुआती इन्वेस्टमेंट 15 से लेकर ₹25000 का हो सकता है, क्योंकि अभी इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए पर्याप्त इसी बिजनेस के लिए डिजाइन की गई मशीन नहीं है। इसलिए आपको शुरुआत में थोड़ी बहुत हाथ की कारीगरी भी दिखानी होगी। इसलिए आपका इन्वेस्टमेंट कम रहेगा।
अन्य खर्चे की बात करें, तो आपको कच्चे माल के तौर पर मकई की भूसी की खरीददारी करनी होगी, जिसे किसानों से खरीदा जा सकता है। अगर इस कम लागत में ज्यादा मुनाफा बिजनेस में होने वाले प्रॉफिट के बारे में बात करें, तो आप एक मकई की भूंसी वाली पेन ₹10 में बेच सकते हैं। इस प्रकार से अगर आप रोज 100 पेन की सेलिंग करते हैं, तो आपकी रोज की कमाई ₹1000 के आसपास में हो जाएगी। हालांकि आप इको फ्रेंडली पेन की कीमत अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं।
तैयार माल कहां बेचें
मार्केट में इको फ्रेंडली पेन का बिजनेस बिल्कुल ही नया है। ऐसे में आपको तैयार माल की बिक्री करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप लोकल स्टेशनरी की दुकान वालों से संपर्क कर सकते हैं और उन्हें अपनी इको फ्रेंडली पेन की बिक्री कर सकते हैं या फिर आप मल्टीनेशनल कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।